प्यासे परिंदों का सहारा – Proton Education Trust का परिंडा सेवा अभियान
गर्मी के दिनों में जहाँ इंसान अपनी प्यास बुझाने के लिए अनेक साधनों का सहारा लेता है, वहीं बेज़ुबान पक्षी तपती धूप में पानी की तलाश में भटकते हैं। इस समस्या को महसूस करते हुए Proton Education Trust ने 18 अप्रैल 2025 से ‘परिंडा सेवा अभियान’ की शुरुआत की है।
स्थान: फुलेरा एवं आसपास के क्षेत्र
हमारी उपलब्धियाँ:
-
- अब तक 300 से ज्यादा परिंदे पेड़ों, घरों, स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर लगवाए गए हैं।
-
- प्रतिदिन इन परिंदों में नियमित रूप से स्वच्छ पानी भरा जा रहा है।
-
- स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक इस अभियान में भागीदारी की है, जिससे यह एक सामूहिक जन अभियान बन चुका है।
स्थानीय जन-सहयोग की अहम भूमिका:
इस अभियान की सफलता के पीछे फुलेरा एवं आसपास के क्षेत्र की जागरूक जनता का बड़ा योगदान है। अनेक परिवारों और युवाओं ने न सिर्फ परिंदे लगवाने में सहायता की बल्कि प्रतिदिन पानी भरने का जिम्मा भी उठाया है। यह सहभागिता इंसानियत और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाती है।
हमारा लक्ष्य:
अब Proton Education Trust का लक्ष्य इस मुहिम को और विस्तार देकर 1000 परिंदों तक पहुँचाना है। ताकि इस गर्मी में कोई भी पक्षी पानी के अभाव में न तड़पे।
आप कैसे जुड़ सकते हैं?
आप इस नेक कार्य का हिस्सा बन सकते हैं। परिंडा दान करें, पानी भरने की जिम्मेदारी लें या फिर आर्थिक सहयोग देकर इस मुहिम को मजबूत बनाएं।
अधिक जानकारी एवं सहयोग करें: www.protoneducationtrust.org/donate
संपर्क करें: Balkishan Lakhera – 9928167550
हमारे साथ जुड़े रहें: अपडेट और फोटोज़ हमारी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।